आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी से एक की मौत, 290 लोग बीमार

By भाषा | Updated: December 6, 2020 22:20 IST2020-12-06T22:20:16+5:302020-12-06T22:20:16+5:30

One died of mysterious illness in Andhra Pradesh, 290 people sick | आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी से एक की मौत, 290 लोग बीमार

आंध्र प्रदेश में रहस्यमय बीमारी से एक की मौत, 290 लोग बीमार

अमरावती (आंध्र प्रदेश), छह दिसंबर आंध्र प्रदेश के एलुरू में फैल रही एक रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक व्यक्ति की जान चली गयी और करीब 292 लोग बीमार पड़ गये।

पश्चिम गोदावरी जिले में चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 140 से अधिक रोगी उपचार के बाद अस्पतालों से घर जा चुके हैं, वहीं अन्य लोगों की हालत स्थिर है।

अभी तक पता नहीं चल सका है कि बीमारी किस वजह से फैली है जिसमें लोग अचानक से चक्कर आने के बाद बेहोश हो रहे हैं।

विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिन्हें चक्कर आने और दौरे पड़ने के लक्षणों के बाद आज सुबह भर्ती कराया गया था।

अधिकतर लोग कुछ ही मिनट में सही हो गये लेकिन कम से कम सात लोगों को रविवार को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों के विशेष दल एलुरू पहुंच गये हैं और घर-घर जाकर पता लगाया जा रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त कटमानेनी भास्कर भी हालात का जायजा लेने के लिए एलुरू पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One died of mysterious illness in Andhra Pradesh, 290 people sick

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे