लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक श्रद्धालु की मौत, 13 घायल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:00 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), 13 सितंबर फतेहपर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को हैबतपुर गांव के रहने वाले 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रायबरेली जिले के गेगासो गंगाघाट स्नान करने गये थे। शाम करीब पांच बजे लौटते समय उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली फतेहपुर-लखनऊ राजमार्ग में चंदीपुर गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर अमर सिंह लोधी (45) की मौके पर मौत हो गयी और शत्रुघ्न (16), रोशनी (13), श्रीकेशन (17), शिवदेवी (35), भिखनी (40), महेन्द्र (30), छोटे मौर्या (50), महाबीरा (50), सत्यम (8), भवनमती (60), दिनेश लोधी (50), चन्दावती (15), सुनीता (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालुओं को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos