लाइव न्यूज़ :

दिल्ली फैक्ट्री आग: दमकल कर्मी की मौत, 18 लोग घायल, सीएम ने कहा- हमारा एक जांबाज शहीद हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 16:58 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

Open in App
ठळक मुद्देइमारत में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में अग्निशमन कर्मियों समेत 18 लोग घायल हो गए थे। फैक्ट्री का एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया और एक व्यक्ति अब भी मलबे में फंसा है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बैट्री की एक फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा आग लगने के कारण हुए भीषण धमाके के बाद ध्वस्त हो गया।

इस घटना में घायल हुए एक दमकल कर्मी की मौत हो गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ बेहद दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि लोगों को आग से बचाते-बचाते हमारा एक जांबाज शहीद हो गया। हमारे दमकलकर्मी जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों को बचाते हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह इमारत में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में अग्निशमन कर्मियों समेत 18 लोग घायल हो गए थे। 

दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में एक बैट्री फैक्ट्री में लगी आग के बाद बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री का एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया और एक व्यक्ति अब भी मलबे में फंसा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उद्योग नगर में लगी आग को बुझाने दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे और तभी इमारत में विस्फोट हो गया। अग्निशमन विभाग को आग के बारे में सुबह चार बजकर 23 मिनट पर जानकारी मिली थी। 

दिल्ली में पीरागढ़ी आग मामला बृहस्पतिवार को अपराध शाखा को सौंप दिया गया। हादसे में एक दमकलकर्मी की मौत हो गई और 14 अन्य दमकलकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी पश्चिम दिल्ली में तड़के बैट्री की एक फैक्ट्री में आग लग गई जिसके चलते विस्फोट होने से फैक्ट्री ढह गई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीरागढ़ी आग मामले में जांच का जिम्मा अपराध शाखा को सौंपा गया है।’’

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल