लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत , छह लोगों के फंसे होने की आशंका

By भाषा | Updated: July 19, 2021 01:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जुलाई हरियाणा के गुड़गांव जिले में रविवार शाम तीन मंजिला इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य के फंसे होने की आशंका है।

उपायुक्त (डीसी) यश गर्ग ने कहा कि बचाव अभियान 18-20 घंटे तक जारी रहने की संभावना है।

गर्ग ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि फर्रुखनगर के पटौदी रोड पर इमारत गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य को मलबे से बाहर निकाल कर सुरक्षित बचा लिया गया।

यह पूछे जाने पर कि क्या अब भी मलबे में फंसे लोगों की संख्या छह से अधिक हो सकती है तो उन्होंने कहा कि अभी सटीक संख्या बताना संभव नहीं है क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

गर्ग ने कहा, ''हमारे पास पहले जो लोग फंसे हो सकते थे, उनके बारे में प्रारंभिक आंकड़ा लगभग छह था। हालांकि, पूरा मलबा हटा दिए जाने के बाद सटीक संख्या का पता चलेगा। पूरे ऑपरेशन में 18-20 घंटे लगने की संभावना है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या इमारत गिरने का कारण बारिश हो सकती है तो उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि बारिश इमारत के ढहने का कारण है। इमारत में संरचनात्मक दोष थे ... प्रथम दृष्टया यही इसका कारण लगता है। लेकिन फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है क्योंकि अभी हमारा मुख्य फोकस बचाव अभियान पर है।''

अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एंबुलेंस भी मौके पर तैनात की गई हैं, जिन्हें जिंदा बाहर लाए गए लोगों की तत्काल देखभाल के लिए तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह