लाइव न्यूज़ :

टैंकर में आग लगने से एक की मौत, नौ अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:08 IST

Open in App

जयपुर, 29 जनवरी राजस्थान के अजमेर जिले के आदर्शनगर पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल पंप के निकट एक एलपीजी टैंकर में आग लग गयी जिससे इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग झुलस गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शब्बीर खान के रूप में की गई है।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि आर्दशनगर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर घटना उस समय घटित हुई जब एक एलपीजी टैंकर पंप के भंडारण में पंप कर्मियों की निगरानी में गैस भर रहा था कि अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग झुलस गये। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि झुलसे लोग जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में उपचारत है।

भाजपा नेता वासुदेव देवनानी और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित घायलों से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस