लाइव न्यूज़ :

विधानपार्षद के आवास में जन्‍मदिन की पार्टी में गोली लगने से एक की मौत, चार गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:39 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र के लाप्‍लास स्थित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य अमित यादव के सरकारी आवास में जन्‍मदिन की एक पार्टी में गोली चलने से शुक्रवार/ शनिवार की दरम्यानी रात एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्‍या का मुकदमा दर्ज चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्‍त (सेंट्रल) सोमेन वर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' को शनिवार को बताया कि मारे गए व्यक्ति राकेश रावत के पिता मनीराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों में विनय यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, आफ़ताब और पंकज यादव शामिल हैं और रावत के पिता ने इन चारों पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर से सपा विधान पार्षद अमित यादव के लाप्‍लास स्थित सरकारी आवास संख्‍या 201 में शुक्रवार की रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के इस्‍माइलगंज निवासी विनय यादव के जन्‍मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी।

उन्होंने बताया कि इसी पार्टी में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी राकेश रावत भी शामिल हुआ, जिसे पिस्तौल की छीनाझपटी के दौरान गोली लग गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

पुलिस के अनुसार जिस समय पार्टी चल रही थी उस समय वहां राकेश के अलावा विनय यादव, लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार, इंदिरा नगर क्षेत्र के ही सर्वोदयनगर निवासी आफ़ताब आलम और शाहजहांपुर जिले के कैलिया निवासी पंकज सिंह मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पंकज सिंह इस आवास में पिछले पांच वर्ष से रह रहा था।

पुलिस के अनुसार पंकज सिंह ने ही रात में करीब दो बजे 112 नंबर पर फोन कर बताया कि वह ट्रामा सेंटर से बोल रहा है। उसने बताया कि राकेश रावत को गोली लगी है, वह बंदूक किसी और को दिखा रहे थे लेकिन खुद पर चल गई और वह घायल हैं।

उन्होंने बताया कि करीब पांच मिनट बाद पंकज ने पुन: फोन कर बताया कि हंसी मजाक में विनय के हाथ में मौजूद रायफल से गोली चल गई और राकेश को गोली लग गई। राकेश को ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। इसके बाद उसने कई तरह के बयान दिए।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पुलिस को चारों युवकों ने बताया कि पिस्‍तौल राकेश रावत लेकर आया था और विनय को उसने दिया था। विनय जब पिस्‍टल चेक कर रहा था तभी गोली चल गई लेकिन जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि पिस्तौल पंकज की थी और उसके आवास पर पहले से मौजूद थी।

उन्होंने बताया कि नशे की हालत में पिस्तौल की छीना झपटी में फायर होने से राकेश को गोली लग गई। इसके बाद राकेश को सभी मिलकर ट्रॉमा सेंटर ले गये जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना पर हजरतगंज कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे और घटनास्‍थल को सुरक्षित करते हुए फील्‍ड यूनिट द्वारा फोरेंसिक जांच कराई गई। घटनास्‍थल से पुलिस ने पिस्‍तौल और मैगजीन और कारतूस बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं