लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन में डंपर खाई में गिरा, एक की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 19:51 IST

Open in App

बनिहाल/ जम्मू, 18 जून जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार को एक डंपर सड़क पर फिसलने के बाद 400 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के पास चमलवास में रियाज अहमद लोहार मलबा उतार रहा था जब वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और डंपर खाई में गिर गया।

उन्होंने कहा कि लोहार एक स्थानीय निवासी था और एक निर्माण कंपनी में ठेकेदार के लिए काम करता था। अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए चल रही परियोजना के एक हिस्से से लोहार मलबा लाकर उतारता था।

बचाव दल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोहार को उप जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए