मुंबई, 10 जून मुंबई के पश्चिमी उपनगर दहीसर में स्थित एक चॉल में बृहस्पतिवार शाम तीन मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना दहीसर पूर्व के शिवाजी नगर इलाके के लोखंडी चॉल में शाम करीब 6.36 बजे हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से बचाया गया और उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया, "हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने 26 वर्षीय प्रद्युम्न सरोज को भर्ती से पहले मृत घोषित कर दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।