कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:54 IST2021-08-22T13:54:29+5:302021-08-22T13:54:29+5:30

One day state mourning in Uttarakhand on the death of Kalyan Singh | कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।कल्याण सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका शनिवार रात उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद उत्तराखंड में रविवार को एक दिवसीय राजकीय शोक रहेगा। धामी ने उनके निधन को राजनीतिक जगत के लिए ‘अपूरणीय क्षति’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One day state mourning in Uttarakhand on the death of Kalyan Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे