लाइव न्यूज़ :

बिहार विधायिका का कल एक दिन का मानसून सत्र, कामकाज विधानसभा परिसर से होगा दूर

By भाषा | Updated: August 2, 2020 11:55 IST

पिछले हफ्ते जारी एक अधिसूचना में, राज्यपाल फागू चौहान ने सत्र को आधुनिक, साफ-सुथरे ‘ज्ञान भवन’ परिसर में आयोजित करने की अनुमति दी थी। यह परिसर ऐतिहासिक गांधी मैदान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सोमवार को एक दिन के संक्षिप्त मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संभवत: यह सदनों की आखिरी बैठक होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य सोमवार को एक दिन के संक्षिप्त मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे। नवंबर में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले संभवत: यह सदनों की आखिरी बैठक होगी। कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में हो रहा यह सत्र पहला अवसर होगा जब विधायिका का कामकाज विधानसभा परिसर से दूर होगा। पिछले हफ्ते जारी एक अधिसूचना में, राज्यपाल फागू चौहान ने सत्र को आधुनिक, साफ-सुथरे ‘ज्ञान भवन’ परिसर में आयोजित करने की अनुमति दी थी। यह परिसर ऐतिहासिक गांधी मैदान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। जगह का यह बदलाव, शारीरिक दूरी संबंधी नियमों का पालन करने के कारण जरूरी हो गया था। 243 सदस्यीय विधानसभा की बैठक ज्ञान भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित विशाल सभागार में होगी जहां 800 लोगों के बैठने की क्षमता है। 75 सदस्यीय विधान परिषद की बैठक एक छोटे सभागार में होगी जहां 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। विधान परिषद की 20 सीटें रिक्त हैं।राज्यपाल की अधिसूचना में विधानसभा सत्र के लिए चार दिन के कार्यक्रम का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन इसे संक्षिप्त करने का फैसला विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा शनिवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लिया गया। सत्र को छोटा करने का निर्णय राज्य भर में खासकर राजधानी पटना में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया।इससे पहले मार्च में जब बजट सत्र के लिए सदनों की बैठक हो रही थी, उस वक्त भी वैश्विक महामारी के प्रकोप की शुरुआत के कारण निर्धारित समय से करीब दो सप्ताह पहले उन्हें स्थगित करना पड़ा था। विधानसभा सचिवालय की ओर से प्राप्त एक पत्र के मुताबिक, ज्ञान भवन में फेस मास्क, सैनेटाइजर और एंटीजन जांच किट उपलब्ध कराये जाएंगे। ज्ञान भवन पर ट्रैफिक ज्यादा रहने के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया