लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनावश गोली चलने से सीआरपीएफ के एक जवान की मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 24, 2021 12:54 IST

Open in App

बीजापुर, 24 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दुर्घटनावश सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उसूर गांव से बीजापुर जिला मुख्यालय जाते समय यात्री बस में सवार हवलदार ​त्रिलोक सिंह (37) से कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चल गई। इस घटना में त्रिलोक सिंह की मौत हो गई तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के कुछ जवान छुट्टी के लिए आज बस में सवार में होकर उसूर से बीजापुर की ओर रवाना हुए थे। जवानों को बीजापुर से अपने शहर के लिए प्रस्थान करना था।

उन्होंने बताया कि बस जब बीजापुर से कुछ दूर थी, तभी सीआरपीएफ के 229वीं बटालियन के हवलदार ​त्रिलोक सिंह से दुर्घटनावश गोली चल गई। इससे त्रिलोक और उनके पीछे बैठे राजेंद्र सिंह घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद त्रिलोक और राजेंद्र सिंह को नजदीक एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने त्रिलोक सिंह को ​मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि राजेंद्र सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छुट्टी पर जाते समय जवान क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों से गुजरने तक हथियार अपने पास रखते हैं और बाद में उसे जिला मुख्यालय स्थित अपनी यूनिट में जमा करा देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा