लाइव न्यूज़ :

विमान हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना के पालयट सुनील मोहंती के परिवार को एक करोड़ रूपये दिये गये

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर केजरीवाल सरकार ने 2019 में विमान रखरखाव मिशन के दौरान जान गंवाने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुनील मोहंती के परिवार को एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि प्रदान की।

एक सरकारी बयान के अनुसार द्वारका में मोहंती के माता-पिता को उनके निवास पर पालम की विधायक भावना गौड़ ने यह राशि सौंपी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम उनकी जान की कीमत नहीं लगा सकते। लेकिन यह व्यवस्था उनके परिवार को ताकत एवं सहारा प्रदान करती है। हम शहीदों के परिवारों के साथ सदैव खड़े रहेंगे और हर संभव तरीके से उनकी मदद करेंगे।’’

मोहंती वायुसेना में लेफ्टिनेंट के रूप में काम करते थे और 24 जून, 2016 को 43 स्क्वाड्रन एयर फोर्स में तैनात थे।

उन्हें अरूणाचल प्रदेश में मेहकुका एयरफील्ड पर एयर रखरखाव मिशन के तहत तीन जून, 2019 को एएन-32 केए 2752 विमान उड़ाने दिया गया था जिस दौरान उनका विमान गायब हो गया। बाद में सिंयाग में पारी हिल्स के मार्ग में मेचुका में 12 जून, 2019 को उस विमान का मलबा मिला था।

उस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई थी, उनमें मोहंती भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां