लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोहिणी के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25 वर्षीय एक व्यक्ति मारा गया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उसने बताया कि मारे गए अपराधी की पहचान दीपक शर्मा उर्फ टाइगर के तौर पर हुई है, जो गोगी गैंग का निशानेबाज है और हरियाणा के जींद का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, वह छह आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को शर्मा के बारे में सूचना मिली, जो प्रतिद्वंद्वी टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्य राधे नामक एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा पैरोल के दौरान भी भाग गया था।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने भागने की कोशिश की एवं उसकी मोटरसाइकिल फिसल गयी।

तायल के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलायीं, जिससे कांस्टेबल विकास एवं सनी घायल हो गये, इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और शर्मा भी घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, शर्मा को बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके अनुसार घटनास्थल से एक अत्याधुनिक पिस्तौल मिली है।

गोगी की 24 सितंबर को वकील के भेष में आये दो हमलावरों ने गोली मारकर रोहिणी के एक अदालत कक्ष में हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस की कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गये थे।

गोगी और टिल्लू गैंग के बीच सालों से प्रतिद्वंद्विता चल रही है, जिसके चलते दर्जनों लोगों की जान गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू