लाइव न्यूज़ :

बैंक में लूटपाट के दौरान मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत, तीन अन्य जख्मी

By भाषा | Updated: September 14, 2021 01:22 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर, 13 सितंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना अंतर्गत पचरुखी चौक स्थित एक बैंक की शाखा में सोमवार को लूट के दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य अपराधी जख्मी हो गए। अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक ग्रामीण भी घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बैंक लूट की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अपराधियों द्वारा पुलिस पर गोलीबारी किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में चार अपराधी जख्मी हो गए जबकि अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक ग्रामीण भी घायल हो गए। जयंतकांत ने बताया कि इस मुठभेड़ में जख्मी हुए चारों अपराधियों और घायल ग्रामीण को ईलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां एक अपराधी की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। अपराधियों के बैंक लूट के इरादों पर पुलिस और स्थानीय लोगों की कोशिश ने पानी फेर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे