लाइव न्यूज़ :

छात्रा के अपहरण, बलात्कार व हत्या के एक दोषी को फांसी की सजा, दूसरे को 20 साल कैद

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:53 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), दो नवंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच में सात माह पूर्व थाना बौंडी अंतर्गत राजा रेहुआ गांव में हुए नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के मामले में अदालत ने मंगलवार को एक अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए फांसी जबकि दूसरे को 20 साल कैद व 50 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।

जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि 10 अप्रैल 2021 को बौंडी थानांतर्गत राजा रेहुआ गांव के तालाब किनारे 12 साल की बच्ची का शव मिला था। फॉरेंसिक जांच में बच्ची से बलात्कार कर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, हत्या व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची के घर दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले ट्रैक्टर चालक फूलचंद (30) को गिरफ्तार किया था। बाद में तफ्तीश के दौरान फूलचंद के दोस्त रोशन लाल (29) के भी घटना में शामिल होने की पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

सिंह ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश - प्रथम (पॉक्सो अधिनियम) नितिन पांडेय ने मंगलवार शाम को सुनाए गये फैसले में फूलचंद को फांसी व 40 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, अदालत ने रोशन लाल को 20 साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना ना अदा करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि तेज गति से विवेचना कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालत ने घटना के सात माह के भीतर निर्णय सुनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो