लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में आईईडी विस्फोट में एक कोबरा कमांडो घायल

By भाषा | Updated: December 31, 2021 15:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा इकाई का एक कमांडो नक्सलियों द्वारा किए गए एक विस्फोट में घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि आईईडी विस्फोट के बाद जिले के पलोदी-किस्ताराम क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे गश्त पर निकले जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई।

उन्होंने बताया कि ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) की 208वीं बटालियन का एक जवान नक्सल रोधी अभियान में घायल हो गया है और उसे वहां से निकाला जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर दक्षिण बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में कोबरा और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कई इकाइयां, इलाके में और आसपास के जिलों में माओवादी रोधी अभियान चलाने के लिए तैनात की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह