लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली में करंट लगने से एक बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: September 23, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में बिजली की तार के संपर्क में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घायल बच्चों की उम्र पांच से छह वर्ष के बीच है और खानपुर इलाके में झुग्गियों में रहते थे। वह वहीं खेल रहे थे तभी बुधवार को बिजली की तार के संपर्क में आ गए थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘बुधवार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर नेब सराय थाने में सूचना मिली कि सड़क पर बिजली का तार पड़ा है और बच्चों को करंट लग गया है।’’

उन्होंने बताया कि तीन लड़कों को ‘मैक्स अस्पताल’ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह