मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,363 हुई

By भाषा | Updated: January 29, 2021 11:53 IST2021-01-29T11:53:43+5:302021-01-29T11:53:43+5:30

One case of Kovid-19 in Mizoram, 4,363 infected | मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,363 हुई

मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,363 हुई

आइजोल, 29 जनवरी मिजोरम में एक महिला में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,363 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में 41 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,313 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हुई है।

मिजोरम में बृहस्पतिवार को 870 जांच समेत कोविड-19 के अब तक कुल 2.05 लाख नमूनों की जांच की गयी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजॉमी के अनुसार,अब तक 6728 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 से बचाव के टीके लग चुके हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को 586 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One case of Kovid-19 in Mizoram, 4,363 infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे