अंडमान में कोरोना वायरस का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,949 हुई

By भाषा | Updated: January 6, 2021 12:16 IST2021-01-06T12:16:42+5:302021-01-06T12:16:42+5:30

One case of corona virus in Andaman, number of infected is 4,949 | अंडमान में कोरोना वायरस का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,949 हुई

अंडमान में कोरोना वायरस का एक मामला, संक्रमितों की संख्या 4,949 हुई

पोर्ट ब्लेयर, छह जनवरी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक मामला आने से संक्रमितों की संख्या 4,949 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 4,949 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को आठ लोग ठीक हो गए और इसी के साथ केन्द्र शासित प्रदेश में अब तक 4,856 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 31 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर द्वीप समूह में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य की रक्षा से जुड़े निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने यहां अब तक 1,87,115 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One case of corona virus in Andaman, number of infected is 4,949

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे