जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर, BSF का एक जवान घायल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 1, 2019 09:23 IST2019-10-01T09:23:35+5:302019-10-01T09:23:35+5:30

पाकिस्तान ने बीती रात कठुआ जिले के हीरानगर के मुनेरी पोस्ट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है।

One BSF jawan received minor injuries in ceasefire violation by Pakistan at Manyari post of Hiranagar in Kathua district | जम्मू-कश्मीरः बौखलाए पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर, BSF का एक जवान घायल 

File Photo

Highlightsजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।उसने कठुआ जिले में बीती रात नापाक हरकत की है, जिसकी वजह से भारतीय सुरक्षाबल का जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह सीमा पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। उसने कठुआ जिले में बीती रात नापाक हरकत की है, जिसकी वजह से भारतीय सुरक्षाबल का जवान घायल हो गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने बीती रात कठुआ जिले के हीरानगर के मुनेरी पोस्ट पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है। इसके बाद अस्पताल में उसका उपचार किया गया और हालत स्थिर बताई जा रही है। 


इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन किया था, जिसमें 12 वर्षीय एक लड़के सहित छह लोग घायल हो गए थे। उसने बिना उकसावे के मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से जबरदस्त गोलीबारी के साथ-साथ मोर्टार से गोले भी दागे थे। बताया गया था कि सभी घायलों अस्पताल पहुंचाया गया था।

आकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस साल 15 सितंबर तक बिना उकसावे के 2,050 से अधिक बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई थीं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने सुरक्षा बलों को 2003 के संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति का पालन करने और वहां शांति बनाये रखने के लिए कहे। 

बता दें भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने पर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान और भारत कश्मीर को लेकर वाकयुद्ध में उलझे हैं। 

Web Title: One BSF jawan received minor injuries in ceasefire violation by Pakistan at Manyari post of Hiranagar in Kathua district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे