लाइव न्यूज़ :

मोर्टार का गोला फटने से बीएसएफ के एक जवान की मौत, चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 19, 2021 14:48 IST

Open in App

जैसलमेर, 19 दिसंबर राजस्थान के जैसलमेर जिले में रामगढ थाना क्षेत्र के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में रविवार सुबह मोर्टार का गोला फटने से सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार घटना फायरिंग रेंज में उस समय हुई जब सीमा सुरक्षा बल के 136वी बटालियन के जवान एक प्रशिक्षण में भाग लेने आये थे। अचानक मोर्टार का गोला फटने से कई जवान घायल हो गये और उनमें से एक की मौत हो गई। .

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को उपचार के लिये रामगढ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक जवान की पहचान संदीप सिंह के रूप में की गई है।

सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच के लिये घटना स्थल पर पहुंच गये है। उन्होंने घायल जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल