लाइव न्यूज़ :

देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:35 IST

Open in App

देहरादून/नयी दिल्ली, 13 मार्च उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज में देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी संख्या सी5 में शनिवार को आग लग गई।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बोगी संख्या सी5 में आग लगी।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 'भाषा' को बताया कि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि, यात्रियों के बाहर निकलते ही इस बोगी में आग भड़क गयी जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिख रही थीं। थोड़ी ही देर में ही देर में पूरी बोगी बुरी तरह जल गई।

दुर्घटना के कारण देहरादून-हरिद्वार रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गयी। लेकिन इसी बीच प्रभावित बोगी को रेलगाड़ी से अलग करके शताब्दी एक्सप्रेस को देहरादून रेलवे स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया।

रेलवे ने कहा, ‘‘ प्रभावित बोगी को रेलगाड़ी से अलग कर दिया गया... गार्ड ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। प्रभावित बोगी में कुल 35 यात्री थे। सभी को दूसरी बोगियों में जगह दे दी गई।’’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने की घटना में किसी के हताहत नहीं होने पर राहत की सांस ली।

उन्होंने ट्वीट में आग लगने की घटना में किसी को नुकसान न होने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की कृपा से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू