लाइव न्यूज़ :

नेपाल सीमा पर तस्करी हेतु ले जाए जा रहे दुर्लभ बारहसिंगा के सींग के साथ एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 11:53 IST

Open in App

श्रावस्ती (उप्र), 17 जून श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र में कथित रूप से बारहसिंगा के आठ सींग समेत वन्यजीव के अंगों को तस्करी कर नेपाल ले जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सिरसिया थाना क्षेत्र के संघईपुरवा से नेपाल जाने वाले मार्ग पर जिले के निवासी फारूख नामक युवक को बुधवार को पकड़ा गया। फारूख के कब्जे से पुलिस को बोरे में रखे बारहसिंगा के आठ सींग बरामद हुए, जिनका वजन करीब साढ़े चार किलोग्राम (4.5 किलो) है।

एसपी ने दावा किया कि बरामद वन्यजीव अंगों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रूपये में है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया तस्कर इन सींगों को बेचने के लिए नेपाल ले जा रहा था। तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

पुलिस तस्कर के स्थानीय मददगारों व उक्त वन्यजीव का शिकार करने वाले शिकारियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह