लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में मालेगांव डकैती मामले में एक गिरफ्तार, सोना बरामद

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:52 IST

Open in App

नागपुर, 25 दिसंबर महाराष्ट्र के वाशिम में पुलिस ने डकैती के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद किये जिनका मूल्य करीब दो लाख 40 हजार रुपये है । एक अधिकारी ने शनिवार इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डकैतों के एक गिरोह ने 21 दिसंबर को मालेगांव के एक आभूषण विक्रेता योगेश अंजानकर और उसके कर्मचारी रवींद्र वालेकर पर हमला किया । उन्होंने बताया कि वालेकर की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि अंजानकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दो गोली चलायी और नौ लाख रुपये के आभूषण तथा नौ हजार रुपये नकद लेकर भाग गये ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अजबराव बबनराव घुघे को गिरफ्तार कर लिया है, जो मालेगांव का रहने वाला है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल और 2.4 लाख रूपये मूल्य का सोना बरामद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह