लाइव न्यूज़ :

कारगिल में नेपाली महिला की हत्या मामले में एक गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:06 IST

Open in App

कारगिल, 28 जून लद्दाख के कारगिल जिले में एक अधेड़ उम्र की नेपाली महिला की हत्या के मामले में एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कारगिल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनायत अली चौधरी ने कहा कि महिला का क्षत-विक्षत शव 15 जून को पाणिक्कर इलाके में एक खाई से बरामद किया गया, जिसके आठ दिन पहले वह अपने किराए के घर से लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शव मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में बदल दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

एसएसपी ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के निवासी विजय रावत के रूप में की और कहा कि उसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कारगिल से भागने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि मजदूर रावत ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि उसने अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ मिलकर उनकी मजदूरी न देने पर महिला को मारने की साचिश रची थी।

एसएसपी ने बताया कि महिला, उसका पति और दो मजदूर एक सीमेंट ईंट निर्माण इकाई में काम कर रहे थे और दो अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। ये सभी लोग नेपाल से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू