लाइव न्यूज़ :

जम्मू में हिट एंड रन मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:06 IST

Open in App

जम्मू 26 मई जम्मू में कथित हिट एंड रन मामले के एक आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के जरिए दोमाना थाने को जानकारी मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार मनोहर मैसी और राशिद मैसी को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल इन व्यक्तियों को इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां राशिद मैसी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने दुर्घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऊधमपुर के रहने वाले आरोपी भारत भूषण को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के आधार पर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वCanada: दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या, स्टडी वीजा पर आए थे विदेश

ज़रा हटकेVIDEO: ट्रेन शौचालय से बाहर निकल रही थी महिला, तभी कटिहार जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़; फिर हुआ कुछ ऐसा...

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल

क्रिकेटYear Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए ये साल रहा शानदार, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारतVIDEO: राहुल गांधी ने GOAT इंडिया टूर के दौरान उप्पल स्टेडियम में लियोनेल मेस्सी से की मुलाकात

भारतKerala local body polls: केरल निकाय चुनाव में जीत पर कांग्रेस ने कहा- ‘लाल किलों’ के ढहने की हुई शुरुआत

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?