गजियाबाद में गो वध के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:39 IST2021-02-14T18:39:22+5:302021-02-14T18:39:22+5:30

One arrested in cow slaughter case in Ghaziabad | गजियाबाद में गो वध के मामले में एक गिरफ्तार

गजियाबाद में गो वध के मामले में एक गिरफ्तार

गाजियाबाद, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मसूरी इलाके में रविवार को एक व्यक्ति को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उस पर गोवध करने का आरोप है।

गाज़ियाबाद के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि 26 वर्षीय शानू ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस दल पर गोली चला दी और पुलिस ने जब जवाबी गोली चलाई तो एक गोली उसके पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि कवि नगर थाना क्षेत्र के मसूरी और अवंतिका कॉलोनी के काज़ीपुरा औद्योगिक इलाके के निवासियों ने शुक्रवार को पशु का शव देखा। इसके बाद कुछ गो रक्षक संगठनों ने हंगामा किया और दोषियों को गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

राजा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को घेर लिया, जो मसूरी के नहल गांव में राजवाह नहर के पास कुछ गोवंश का कथित रूप से वध करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई तो एक गोली एक आरोपी के पैर में लगी।

उन्होंने बताया कि उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान शानू के तौर पर हुई है। वह मसूरी के डासना कस्बे का रहने वाला है जबकि उसका साथी बिलाल मौके से भाग गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शानू के बैग से .315 बोर का एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, दो छुरियां और एक रस्सी बरामद की है।

राजा ने बताया, ''उसने स्वीकार किया है कि उसने गायों का वध किया था और उनके शवों को शुक्रवार और शनिवार को मसूरी और कवि नगर के इलाकों में फेंक दिया था।''

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गोवंश को अवैध तरीके से वध करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

राजा ने बताया कि पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा कानून और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत आरोप लगाएगी और जिले से तड़ीपार कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One arrested in cow slaughter case in Ghaziabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे