लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पालघर जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हत्या और लूटपाट के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:20 IST

Open in App

पालघर, 26 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला की हत्या करने के बाद कथित तौर पर उसके घर से जेवरात लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के नाम का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। आरोपी ने 11 जून को वाडा तहसील के सपने गांव में तड़के करीब चार बजे लूट और हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, " पीड़ित महिला अपने घर में सो रही थी कि तभी अचानक आरोपी घुसा और उसने एक धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और करीब 62 हजार रुपये के सोने के साथ फरार हो गया। महिला एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है जबकि उसका पति एक स्कूल में शिक्षक है। पालघर पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को शुक्रवार को वसई से गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs NZ: विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड से 5 टी20 मैच, BCCI ने कई खिलाड़ी को किया बाहर, शुभमन गिल और जितेश शर्मा को मौका नहीं, देखिए शेयडूल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

भारतकर्नाटक नेतृत्व मुद्दा: दिल्ली कब बुलाया जाएगा?, डीके शिवकुमार ने कहा-मैं आपको सूचित करूंगा, बिना बताए कुछ नहीं करूंगा

क्रिकेटIndia T20 World Cup squad: 15 सदस्यीय टीम का खुलासा होने के बाद अजीत अगरकर ने ये 5 बड़े ऐलान किए

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर vs अवतार 3, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाज़ी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी के हुआ निधन, मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने लिखा- प्यारी नानी मां के देहांत से मन व्यथित...

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित