लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 20 तमंचों के साथ एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:29 IST

Open in App

बिजनौर, 15 मार्च उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने हथियार बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी मारकर एक आरोपी को 20 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी फरार हो गया । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिजनौर कोतवाली के निजामतपुरा नहर के पुल के पास खंडहर से नसीम उर्फ लंबू को अवैध शस्ञ बनाते हुए गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि मौके से 20 बने, 12 अधबने एवं अन्य तमंचों और शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि लंबू का साथी एजाज मौके से फरार हो गया ।

सिंह ने बताया कि पूछताछ में नसीम ने इस बात का खुलासा किया है कि आगामी पंचायत चुनावो के लिए इन अवैध हथियारों की काफी मांग है । पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर जनपद मे कई मुकदमे दर्ज हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है