लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 12:08 IST2021-06-28T12:08:16+5:302021-06-28T12:08:16+5:30

One arrested from Punjab for putting up religious flag on Red Fort | लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

लालकिला पर धार्मिक झंडा लगाने के मामले में पंजाब से एक शख्स गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगाने से जुड़े मामले के संबंध में पंजाब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी का नाम गुरजोत सिंह है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, “सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।”

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से झड़प हो गई थी।

ट्रैक्टर चला रहे कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंचकर, इस ऐतिहासिक धरोहर के भीतर प्रवेश कर गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसके गुंबद और इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडे भी लगा दिए थे जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One arrested from Punjab for putting up religious flag on Red Fort

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे