लाइव न्यूज़ :

आईएसबीटी, दिल्ली से बुजुर्ग महिलाओं का सामान चुराने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी और रेलवे स्टेशनों पर बुजुर्गों की मदद करने का झांसा देकर उनका सामान चुराने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के निवासी सूरज प्रकाश के रूप में की गई है जो दवा की दुकान चलाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को दुकान में घाटा हुआ जिसके बाद वह अपराध करने लगा। हरियाणा के हिसार की 56 वर्षीय एक महिला ने 18 अक्टूबर को कश्मीरी गेट थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) पर आरोपी ने सामान उठाने में उसकी मदद करने की पेशकश की और उसके बाद सारा सामान लेकर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुछ कपड़े, एक मोबाइल फोन, गहने और दस्तावेज चुराए थे। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि आरोपी मंगलवार को आईएसबीटी के पास घूम रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की गई जहां से 51 बैग तथा चोरी के 26 मोबाइल फोन बरामद किये गए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी, आईएसबीटी और रेलवे स्टेशनों के पास चोरी की लगभग 150 वारदात में शामिल था। कलसी ने कहा कि प्रकाश बुजुर्गों, विशेष रूप से अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जिन्हें मदद की जरूरत होती थी। पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट थाने में दर्ज चोरी के नौ मामले सुलझ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह