लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में 20 कुत्तों को जहर देने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:36 IST

Open in App

कटक, 22 सितंबर ओडिशा के कटक जिले में कथित तौर पर कम से कम 20 कुत्तों को विषाक्त पदार्थ खिला कर मारने वाले 24 वर्षीय एक मिष्ठान्न विक्रेता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी, रात में कुत्तों के चिल्लाने और उसकी दुकान के सामने कुत्तों के जमघट लगाने से परेशान था जिसके कारण उसने पिछले पांच दिन में उन्हें विषैला पदार्थ खिलाया।

घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने एक गड्ढे में कम से कम 10 मरे हुए कुत्तों को देखा। कटक शहर से 13 किलोमीटर दूर तंगी-चौदवर के शंकरपुर गांव के बाजार में भी मरे हुए कुत्तों को पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रात में कुत्तों के भौंकने से परेशान था इसलिए उसने उन्हें जहर मिला हुआ भोजन खिलाया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मरे हुए कुत्तों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित