लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वीजा सलाहकार के अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 12, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली में एक वीजा सलाहकार को कथित रूप से धमकाने और उसका अपहरण करने के मामले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले का आरोपी सुरेशचंद पूर्वी दिल्ली के शकरपुर का निवासी है और नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि इटली में रहने वाले उसके मित्र हेमंत से वीजा सलाहकार सुरेश कमल ने विदेश यात्रा के लिए वीजा और अन्य दस्तावेज मुहैया कराने के नाम पर कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने शिवाजी स्टेडियम के पास बृहस्पतिवार को कमल का अपहरण कर लिया और उन्होंने स्वयं को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताकर और हथियार का डर दिखाकर कमल से पांच लाख रुपये मांगे।

पुलिस के मुताबिक, कमल से अपने परिवार को फोन करने और धन का तत्काल प्रबंध करने को कहा गया। धन देने के बाद कमल को उसी दिन छोड़ दिया गया, लेकिन पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को उन्हीं लोगों ने एक नीली कार में उसका पीछा किया, जिसके बाद उसने पीसीआर को फोन किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रियंका कश्यप ने कहा, ‘‘पीड़ित ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण किया और पांच लाख रुपये देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। अगले दिन उन्हीं लोगों ने उसका फिर पीछा किया, जिसके बाद उसने पीसीआर को फोन किया। हमारा दल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपी एवं पीड़ित को पुलिस थाने लाया।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि कमल ने कुछ सप्ताह पहले उसके दोस्त हेमंत के साथ धोखाधड़ी की थी, जो यूरोप जाना चाहता था और उसने वीजा के लिए आवेदन दिया था। फाइल तैयार करने और दस्तावेज एकत्र करने का काम करने वाले कमल ने उसके दोस्त की मदद करने की पेशकश की, लेकिन उससे पांच लाख रुपये ठग लिए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपहरण की योजना बनाने में हेमंत की संलिप्तता का भी खुलासा किया। पुलिस ने सुरेशचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से चार लाख रुपये नकद, पिस्तौल, नकली नोट और अपराध में इस्तेमाल की गई कार जब्त की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे