लाइव न्यूज़ :

डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:26 IST

Open in App

नागपुर, 10 जून महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले से 39 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसपर आरोप है कि उसने एक डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठे।

पुलिस निरीक्षक (साइबर अपराध) गौरव गांवडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि गडचिरोली के अरमोडी में रहने वाले प्रदीप खेवले ने सोशल मीडिया पर महिला के नाम से कथित रूप से फर्जी प्रोफाइल बनाई और पुरुषों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूले। उसे मंगलवार को दबोच लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी बनाई और एक डेटिंग ऐप पर फर्जी अकाउंट बनाया जहां उसने पुरुषों को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि खेवले पीड़ितों के निजी वीडियो मंगवाता और फिर इन वीडियो से उन्हें ब्लैकमेल करता और उनसे पैसा वसूलता।

अधिकारी ने बताया कि इस तरह के एक मामले, एक पीड़ित ने पहले उसे 30,000 रुपये दिए लेकिन बाद में जब उसने 50,000 रुपये मांगे तो पीड़ित ने पुलिस का रुख किया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस संभावना की जांच कर रही है कि आरोपी ने 30-35 पुरुषों का उत्पीड़न किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान