लाइव न्यूज़ :

जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:48 IST

Open in App

जयपुर, 27 नवंबर राजस्थान पुलिस की विशेष इकाई ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सीमावर्ती इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार निबाब खां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने यहां बताया कि जैसलमेर के चांदन से निबाब खां को गिरफ्तार किया गया है जो लंबे समय से आईएसआई के स्थानीय एजेंट के रूप में काम कर रहा था।

यहां जारी बयान के अनुसार आरोपी निबाब खां 2015 में पाकिस्तान यात्रा पर गया था। वह वहां आईएसआई के हैंडलर के संपर्क में आया। उसे 15 दिन का प्रशिक्षण एवं 10000 रुपये दिए गए। भारत लौटने पर उसने जासूसी शुरू कर दी। इसके बाद भी वह दो-तीन बार और पाकिस्तान गया था ।

निबाब खां की चांदन में मुख्य राजमार्ग पर मोबाइल फोन, सिमकार्ड व फोटो स्टेट करने की दुकान है। आरोप है कि इस दुकान की आड़ में स्थानीय सैन्य गतिविधियों की जानकरी प्राप्त कर अपने हैण्डलर को उपलब्घ करवाता था।

आरोपी से पूछताछ व उसके मोबाइल फोन मे मिले सामरिक महत्व के अहम दस्तावेजों के आधार पर शासकीय गोपनीयता कानून के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच