लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर को ब्लैकमेल कर लाखों ठगने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:24 IST

Open in App

नोएडा, 16 जुलाई जनपद गौतम बुद्ध नगर में थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 29 में रहने वाले एक डॉक्टर को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताता था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि डॉक्टर एक होटल में एक महिला के साथ गया था। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक स्थिति में इन दोनों का एक वीडियो बना लिया, जिसके आधार पर वह डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपए नकद, पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद की।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले एनेस्थीसिया (अचेतन) विभाग के डॉक्टर ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें कॉल कर ब्लैकमेल करता है। आरोपी उनसे 5,18,000 रुपये भी ले चुका है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें बनाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहसिन खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरियाणा के फ़रीदाबाद का रहने वाला है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए