लाइव न्यूज़ :

छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाने, उसकी छेड़छाड़ से तैयार तस्वीरें डालने के मामले में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल सोशल मीडिया पर आठवीं कक्षा की छात्रा का एक कथित फर्जी अकाउंट बनाने, उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने और छेड़छाड़ से तैयार की गईं उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें साझा करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति छात्रा से बदला लेना चाहता था, क्योंकि पीड़िता ने उसकी सहेली को परेशान करने को लेकर उसे फटकार लगाई थी। पीड़िता की सहेली से आरोपी की जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी भारत खट्टर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। वह एक निजी कम्पनी में पिछले दो साल से काम कर रहा था। इससे पहले वह छह लड़कियों को परेशान कर चुका था। इनमें से एक ने उसके खिलाफ फरीदाबाद में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी बेटी का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। वह उनकी बेटी को फर्जी अकाउंट के जरिए अश्लील पोस्ट, संदेश और तस्वीरें भेज रहा था और उसे परेशान कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, केएम पुर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के सिलसिले में इंस्टाग्राम पर बने फर्जी अकाउंट की जानकारी हासिल करने के लिए फेसबुक को पत्र भेजे गए थे।

उन्होंने बताया कि जांच दल ने ‘आईपी एड्रेस’ की जांच की, आरोपी का पता लगाया और फिर बृहस्पतिवार को फरीदाबाद की एनआईटी कॉलोनी स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर पीड़िता की एक सहेली से सम्पर्क किया और उसे अश्लील संदेश भेजता रहा। इसके बाद व्हाट्सएप पर दोनों के बीच बहस हुई । उसने अपनी आठवीं कक्षा में पढ़ रही सहेली को यह पूरी बात बताई, जिसने आरोपी को फटकार लगाई और ऐसा दोबारा ना करने को लेकर आगाह किया।

उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा से बदला लेने के लिए आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया और छेड़छाड़ से तैयार की गई उसकी निर्वस्त्र तस्वीरें साझा कीं। आरोपी ने तस्वीरें हटाने के लिए पीड़िता को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा।

ठाकुर ने बताया कि फरीदाबाद साइबर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ एक अन्य लड़की का फर्जी अकाउंट बनाने का मामला पहले से ही दर्ज था।

उन्होंने बातया कि फर्जी अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी उसके पास से बरामद किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

भारतParliament Winter Session: मतदाता सूची नई हो या पुरानी, आपका हारना तय?, अमित शाह का विपक्ष पर तंज, वीडियो

भारत6 साल में 30 लाख से ज़्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा, हर दिन 1,369 केस?, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- साल 2021 से 2023 के बीच रेबीज से 30 लोगों की मौत

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 2nd Test: कंधे में चोट लगने से पहले कमाल की गेंदबाजी, 32 रन देकर 4 विकेट, 205 पर ढेर वेस्टइंडीज, 181 रन पीछे न्यूजीलैंड, हाथ में 10 विकेट

भारत अधिक खबरें

भारतवीर सावरकर के नाम पर दिए जाने वाले किसी भी पुरस्कार को स्वीकार नहीं करूंगा?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले- मेरी सहमति के बिना मेरे नाम की घोषणा करना गैरजिम्मेदाराना

भारतVIDEO: ये अनपढ़ है… लोकसभा में भड़के अखिलेश यादव, देखें वायरल वीडियो

भारतMP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

भारतआखिर हो क्या रहा है?, सदन से गायब हैं मंत्री, विधायक भास्कर जाधव ने कहा-आजकल तो कुछ भी सूचित नहीं किया जाता

भारतIndiGo Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को लगाई फटकार, पूछा- "ऐसी स्थिति कैसे हुई"