लाइव न्यूज़ :

पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगने के आरोप में एक गिरफ्तार, एक किशोर धरा गया

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर सोशल मीडिया पर कथित रूप से थोड़े समय में रकम दोगुना करने का वादा करने एवं ऐसा करके लोगों को ठगने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एवं एक किशोर को पकड़ा गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि देवेंद्र चौधरी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया । उससे पहले दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने ‘प्रोफिट-मैनिया’ नामक एक निवेश फंड मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, यह इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पेज था जिसे कई सोशल मीडिया हस्तियां बढ़ावा दे रही थीं।

पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में धोखेबाजों के खातों में 12 लाख रूपये से अधिक धनराशि डाली गयी है।

पुलिस उपायुक्त (साइबर शाखा) के पी एम मल्होत्रा ने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर असर डालने वाले कई लोगों के वीडियो भी अपलोड किये गये थे।

मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ जांच के आधार पर हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को पकड़ा है तथा एक महिला पर भी हमारी नजर है। और आरोपियों की पहचान की जा रही है एवं छापे मारे जा रहे हैं। ’’

पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पेज के जरिए ठग लोगों को थोड़े समय में रकम दोगुना करने का आश्वासन देकर अपने मोड्यूल में पैसा लगाने का लालच देते थे और इस तरह उन्हें ठगते थे। वे उन्हें यह कहकर उनका भरोसा जीतते थे कि उनका पैसा बिटक्वाइन एवं क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक मार्केट में लगाया जा रहा है और यह कि वे पेशेवर कारोबारी हैं एवं कानून का पालन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो