लाइव न्यूज़ :

पुलिस निरीक्षक बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:08 IST

Open in App

जयपुर, 18 अक्टूबर जयपुर पुलिस ने पुलिस निरीक्षक बन कर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी राहुल शेखावत के कब्जे से 14 फर्जी सील मोहर सचिव राजभवन, एनआईए जयपुर राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आयुक्त राजस्थान आबकारी विभाग, पुलिस अधीक्षक बाडमेर के नाम की बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से चार पुलिस वर्दी, एसीबी निरीक्षक, राजस्थान पुलिस निरीक्षक, आबकारी निरीक्षक के नाम के फर्जी आईडी कार्ड और तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में पुलिस अधिकारी बन कर ठगी के 21 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को एक दुकानदार की शिकायत पर झोटावाड़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुकानदार से पिछले छह महीने से राशन की खरीददारी कर रहा था।

हाल ही में वह दुकान पर पुलिस की वर्दी में पहुंचा और कहा कि वह पुलिस लाइन का प्रभारी है और वहां के लिये राशन की खरीदारी करेगा। उसने दुकानदार को जयपुर पुलिस आयुक्त की मोहर (स्टाम्प) और दस्तावेज भी दिये।

दुकानदार को मोहर (स्टाम्प) संदिग्ध लगने और आरोपी द्वारा फर्जीवाड़ा करने का शक होने पर उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के एक दल ने आरोपी को रविवार को दुकान का दौरा करने पर पकड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू