लाइव न्यूज़ :

खुद को शरद पवार बताकर महाराष्ट्र गृह विभाग को फोन करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों को फोन कर कथित तौर पर खुद को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार बताने वाले एक व्यक्ति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी खुद को पवार बताते हुए स्थानांतरण जैसे विषयों पर बात कर रहा था।

राज्य सरकार के यहां स्थित मुख्यालय ‘मंत्रालय’ में गृह विभाग के अधिकारियों को शक हुआ कि कोई फोन पर पवार की आवाज बनाकर बात कर रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में गामदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया। मुंबई अपराध शाखा के उगाही रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने भी समानांतर जांच की और मुख्य आरोप तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

अभी तक आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी ने एक ऐप का प्रयोग किया था जिसकी सहायता से फोन पर आवाज बदली जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह