लाइव न्यूज़ :

डेढ़ साल की बच्ची की बलात्कार के कारण मौत, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:26 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 22 जून बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची की कथित बलात्कार के कारण मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति ने मंगलवार को रिमांड के लिए अदालत ले जाते वक्त भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारकर उसे पकड़ा।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सोमवार की रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पतरहिया गांव में परशुराम (30) अपने घर के आंगन में मां के साथ सो रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को उठा ले गया और एक स्कूल में ले जाकर उससे कथित बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के बिस्तर पर न मिलने के बाद परिजन ने उसकी खोज शुरू की लेकिन बच्ची, मंगलवार को सुबह खून से लथपथ हालत में पास के एक स्कूल में मिली। आरोपी परशुराम बच्ची के साथ था। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।

कुमार ने बताया कि परशुराम के खिलाफ बच्ची से दुराचार, हत्या एवं पोक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर जब पुलिस आरोपी को रिमांड के लिए अदालत ले जा रही थी तभी उसने पुलिस दल पर हमलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने पहले हवा में गोली चलाई लेकिन उसके नहीं रूकने पर आरोपी के पैर पर गोली मारकर उसे पकड़ा गया।

कुमार ने बताया कि गांव में ग्रामीण घटना को लेकर नाराज हैं जिसे देखते हुए ऐहतियात के तौर पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आसपास के सात थानों के पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों