लाइव न्यूज़ :

माता-पिता को दिल्ली स्टेशन पर छोड़, अकेले मथुरा पहुंचा डेढ़ साल का बच्चा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 01:33 IST

Open in App

मथुरा, 23 दिसंबर घर से बेंगलुरु जाने के लिए निकले परिवार के साथ रविवार को हुई ध्क घटना खट्टी-मीठी यादों वाली बन गई, जब उनका डेढ़ साल का बच्चा माता-पिता को छोड़कर अकेले ट्रेन से मथुरा पहुंच गया लेकिन रेलपे की मदद से कुछ ही घंटों में पूरा परिवार फिर साथ था।

रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर सईद ने बताया कि रविवार की शाम रेलवे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस (12628) में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे एक परिवार के साथ यह हादसा हुआ है और मापा-पिता स्टेशन पर रह गए हैं जबकि डेढ़ साल का बच्चा ट्रेन में सवार हो गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर टीम मथुरा स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने बच्चे को उतारा और उसके परिवार को सूचित किया।

उन्होंने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के जटपुराखेड़ा निवासी मुस्तकीम और उसकी पत्नी अपने बच्चे अदनान के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रविवार की शाम साढ़े सात बजे कर्नाटक एक्सप्रेस में सवार होने वाले थे। स्टेशन पर ही उनकी दोस्ती बिजनौर निवासी हबीबा नामक महिला से हुई, जो अपने पति के साथ उसी ट्रेन पर सवार होने वाली थी।’’

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर बातचीत के दौरान हबीबा ने अदनान को अपनी गोद में ले लिया और उसे लेकर ट्रेन की कोच संख्या एस -12 में सवार हो गई। लेकिन जब तक मुस्तकीम और उसकी पत्नी ट्रेन में सवार हो पाते, ट्रेन चल दी और दोनों स्टेशन पर ही रह गए।

सईद ने बताया कि मुस्तकीम ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे को दी। रेलवे चाइल्ड लाइन ने राजकीय रेलवे पुलिस की मदद से बच्चे को बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘देर रात डेढ़ बजे मुस्तकीम और उसकी पत्नी इंटरसिटी एक्सप्रेस से मथुरा पहुंचे। सामान्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चा उन्हें सौंप दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग