सुलतानपुर में 82 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 01:24 IST2021-10-02T01:24:26+5:302021-10-02T01:24:26+5:30

One accused arrested with 82 kg beef in Sultanpur | सुलतानपुर में 82 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में 82 किलो गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर (उप्र), एक अक्टूबर सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 82 किलोग्राम गोमांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने गोसाईगंज थाने में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गोसाईगंज थाना के उप निरीक्षक बबलू जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि शाम को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नया पुरवा फरीदीपुर मोड़ के मजार के सामने आम के बाग से दो व्यक्ति बोरी में गोमांस लेकर पैदल ही गांव की तरफ आ रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर गोसाईगंज पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर दोनों भागे लेकिन एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया जिसके पास से 82 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया और दूसरा व्‍यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जायसवाल ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की शिनाख्त अंसार निवासी तियरी मछरौली, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी गुड्डू भी तियरी मछरौली का ही रहने वाला है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One accused arrested with 82 kg beef in Sultanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे