लाइव न्यूज़ :

नोएडा में आकर्षक रिटर्न का लालच देकर निवेशकों को चूना लगाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 00:24 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त नोएडा पुलिस ने लोगों को कार टैक्सी सेवा कंपनी में निवेश पर आकर्षक मासिक रिटर्न का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये की चपत लगाने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस मामले में दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 में रुचि चौधरी ने मामला दर्ज कराया था कि दीपक तथा विपिन तोमर आदि ने कार सेवा सर्विस के नाम से एक कंपनी खोली और यह प्रलोभन दिया कि उनकी कंपनी में एक कार के लिए तीन लाख रुपये लगाने वाले को तीन वर्ष तक 25 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं देश के विभिन्न जगहों पर रहने वाले लोगों से करोड़ों रुपये अपनी कंपनी में निवेश करवाए और धोखाधड़ी करके निवेशकों का पैसा हड़प लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को लोकपाल यादव को गिरफ्तार किया। इससे पहले शनिवार को दीपक तथा विपिन तोमर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि इस कंपनी में कुछ और लोग शामिल हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे