लाइव न्यूज़ :

पुलिस से राइफल छीनने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 00:06 IST

Open in App

बिजनौर, 29 दिसंबर उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड सीमा पर स्थित भूतपुरी पिकेट थाना अफजलगढ में तैनात सिपाही और होमगार्ड से बाइक सवार दो बदमाशों के तमंचो के जोर पर राइफल छीनकर फरार होने की घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार कर छीनी गयी इंसास राइफल बरामद कर ली गयी है, हालांकि उसका साथी मैग्जीन और

कारतूस समेत फरार है ।

बिजनौर के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बिजनौर के सीमावर्ती थाने अफजलगढ. के भूतपुरी में रात लगभग 12 बजे पुलिस पिकेट पर तैनात सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह वहां खराब खडे़ गन्ने की खोई के ट्रक वाले से बात कर रहे थे तभी बाइक पर दो युवक आए और ट्रक वाले से बीच मे ट्रक खड़ा करने को लेकर बदतमीजी करने लगे ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिसकर्मी के रोकने पर उन्होंने सिपाही ललित और होमगार्ड भीमसिंह पर तमंचो की बट से हमला कर दिया । बदमाश मारपीट कर सिपाही ललित की राइफल छीनकर फरार हो गये ।

ए एस पी ने बताया कि सिपाही ललित की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 394,307,333 और 353 के तहत मामला दर्ज करा दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि अफजलगढ. पुलिस और उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान रहमान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सिपाही से लूटी गयी इंसास राइफल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है ।

अधिकारी ने बताया कि राइफल की मैग्जीन और 20 कारतूस सहित रहमान का साथी हैदर अभी फरार है जिसकी धर पकड़ के लिये दबिश दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे