लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:33 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), आठ जुलाई शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना बंडा के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में ही रहने वाले आकाश तथा सोनू ने 22 मई को बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर पड़ोस के खाली मकान में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया ।

उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपियों ने बुधवार को दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक कर दिया,जिसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों के परिजन ने उन्हें धमका कर भगा दिया।

बाजपेई ने बताया कि इसके बाद पीड़िता के परिजन ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए