लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का अनुरोध किया।

साथ ही उन्होंने लोगों से प्रतिरक्षा शक्ति मजबूत करने और खुद को फिट रखने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री की यह अपील ऐसे समय में आई है जब देश में एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैलने लगी है और इसके मद्देनजर कुछ राज्यों को आंशिक लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाने पड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोविड-19 से मुकाबले के दौरान मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य उपायों का पालन करने का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, प्रतिरक्षा शक्ति की मजबूती और फिट रहने के लिए हर संभव कदम उठाएं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना जैसे कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से लड़ाई के लिए आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस सभी को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोध और नवोन्मेष को समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता का भी अवसर है।

भारत में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में 1,15,736 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,01,785 हो गई। इनमें से 630 और लोगों की मौत हो जाने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,66,177 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां