लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के वाहन समेत सुरक्षा का जिम्मा महिला कर्मियों पर रहा

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:31 IST

Open in App

भोपाल, आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाने के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वाहन सहित उनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा महिला सुरक्षाकर्मियों ने संभाला।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के काफिले के पायलट वाहन सहित उनके वाहन चालक और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सोमवार को महिला सुरक्षाकर्मियों के हाथ में रही।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बिट्टू शर्मा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा दल का नेतृत्व किया, जबकि विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) वंदना मेहरा ने चौहान और उनकी पत्नी साधना को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करने के लिये महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ समन्वय किया।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चौहान का वाहन रिजर्व इंस्पेक्टर (महिला) इरशाद ने चलाया।

शर्मा ने पीटीआई भाषा से बताया, ‘‘मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। सुरक्षा दल में कुल 22-25 महिलाएं शामिल हैं, जो मुख्यमंत्री को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इससे हमें सम्मानित और प्रोत्साहित किया है।’’

क्या उन्हें यह जिम्मेदारी करने में कोई परेशानी हुई, इस सवाल पर डीएसपी शर्मा ने कहा, ‘‘बिल्कुल नहीं।’’

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने दिन की शुरुआत यहां नेहरू नगर में महिला स्वच्छता कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पे चर्चा’ की और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनके लिये मंगल कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर चौहान ने कहा, ‘‘महिलाएं सफाई कार्य से लेकर अंतरिक्ष में जाने तक कोई भी कार्य कर सकती हैं। आज का दिन महिलाओं के लिये खास दिन है।’’

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ मिलकर सड़क पर सफाई कार्य किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों के साथ स्मार्ट पार्क में पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने हुनर हाट का भी उद्घाटन किया। यहां महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया। यह हाट जनता के लिये सोमवार से तीन दिनों तक खुला रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए