लाइव न्यूज़ :

महिला दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ने महिला सांसदों, पत्रकारों से की भेंट, समाज में योगदान की सराहना की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में महिला सांसदों और पत्रकारों से मुलाकात की।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी हिस्सा लिया।

बिरला ने समाज में योगदान के लिए महिलाओं की भूमिका की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

यह स्वीकार करते हुए कि महिलाओं ने सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है और उत्कृष्ट योगदान दिया है, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए महिलाओं ने अग्रणी भूमिका अदा की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि सत्ता संभालने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान देने के अलावा, महिलाएं समाज कल्याण के क्षेत्र में प्रेरक की भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं में क्षमता, धैर्य, आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति है, और इन गुणों के साथ, वे पंचायत से संसद तक राष्ट्र की सेवा कर रही हैं।

बयान में कहा गया कि महिला स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और आजादी के बाद राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए बिरला ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण के प्रत्येक चरण में महिलाओं की भागीदारी के कारण देश का विकास और प्रगति संभव हो पायी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने सदन में महिला सांसदों के प्रदर्शन और बहस में उनकी भागीदारी की सराहना भी की।

महिला पत्रकारों के बारे में बिरला ने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण और कठिन काम है और महिलाएं इस चुनौती में सफल हो रही हैं क्योंकि एक तरफ उनकी योग्यता और साहस है और दूसरी तरफ जनता के प्रति सहानुभूति और करुणा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान