लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नौसेना के अभियान पर थरूर ने कहा: मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अमेरिकी नौसेना का भारत की पूर्वानुमति के बिना इस सप्ताह लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करना ‘अपमानजनक’ व्यवहार को दिखाता है तथा इस मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकी नौसेना का लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने को लेकर भारत में गुस्सा समझने लायक है। बहरहाल, ‘यूएन क्लॉज़’ (समुद्री क्षेत्र का कानून) में ऐसा कुछ नहीं है जो इस क्षेत्र से होकर नौपरिवहन की स्वतंत्रता से जुड़े भारत के रुख का समर्थन करता हो।’’

थरूर ने कहा कि अमेरिकी लक्षद्वीप के निकट वही कर रहे हैं जो वह, दक्षिणी चीन सागर में और उससे गुजरते हुए करने पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत की संवेदनाओं का सम्मान नहीं करने का आरोपी ठहराया जा सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून भंग करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले का हल कूटनीतिक ढंग से किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में भारत की पूर्वानुमति के बिना लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जलक्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद भारत ने कहा कि उसने राजनयिक माध्यमों से वाशिंगटन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के सात अप्रैल के इस बयान पर भी विरोध दर्ज कराया कि अमेरिकी जहाज जॉन पॉल जोन्स द्वारा नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान में, अंतरराष्ट्रीय कानून में निर्धारित समुद्री क्षेत्र के कानूनन इस्तेमाल, अधिकार और स्वतंत्रता को कायम रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं